Search

जमशेदपुर : हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सुंदरनगर एनक्यूएएस मानक पर उतरा खरा, राज्य में मिला पहला स्थान

Jamshedpur (Sunil Pandey) : राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के (एनक्यूएएस) के विभिन्न मापदंडों पर खरा उतरते हुए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, सुंदरनगर, जमशेदपुर को राष्ट्रीय स्तर पर एनक्यूएएस प्रमाणित हेल्थ संस्थान घोषित किया गया सुंदरनगर को कुल 88 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए जो राज्य स्तर पर प्रमाणित सभी संस्थानों में सर्वोच्च है. झारखंड में दूसरे स्थान पर हेल्थ एंड वेसनेस सेंटर पोलपोल पलामू है. जिसे 79 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं. प्रमाणीकरण के लिए किसी भी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान द्वारा प्रदत्त सेवाओं के गुणवत्ता का मूल्यांकन कुल आठ स्तर पर किया जाता है. जिसमें प्रदत्त स्वास्थ्य सुविधाएं, मरीजों को प्राप्त अधिकार, मूलभूत संरचना, दवाई, उपकरणों एवं सेवा प्रदाताओं की उपलब्धता, साफ सफाई व अन्य सुविधाएं, गुणवत्ता प्रबंधन एवं आंकड़ों का उचित आकलन महत्वपूर्ण है. हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर सुंदरनगर इन सभी मापदंडों पर खरा उतरा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-mangal-kalindi-got-four-girls-enrolled-in-inter-college-at-personal-expense/">जमशेदपुर

: विधायक मंगल कालिंदी ने चार बच्चियों का निजी खर्च पर इंटर कॉलेज में करवाया नामांकन

केंद्र सरकार ने चिट्ठी भेजकर दी जानकारी

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सुंदरनगर का एनक्यूएएस प्रमाणीकरण का आंकलन 24 अप्रैल 2023 को किया था. जबकि पलामू केंद्र का आंकलन 28 मई 2023 को किया गया. दूसरी ओर जिले के स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि के लिए सिविल सर्जन ने गर्वांवित करने वाली बात कही. प्रमाणीकरण में झारखंड में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने की जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव विशाल चौहान ने सेंटर के प्रभारी पदाधिकारी को पत्र भेजकर दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mgms-poor-system-at-its-lowest-level-till-now-health-ministers-zero-sensitivity-dinesh-kumar/">जमशेदपुर

: एमजीएम की लचर व्यवस्था अबतक के निचले स्तर पर, स्वास्थ्य मंत्री संवेदन शून्य : दिनेश कुमार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp