Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन ने किया समर कैंप का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : गर्मी छुट्टी में बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के उद्देश्य जमशेदपुर अवेयरनेस एसोसिएशन द्वारा एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में समर कैंप का आयोजन किया गया है. समर कैंप में सैकड़ों बच्चे शामिल हुए. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर रांची विश्वविद्यालय के पूर्व सीनेट सदस्य मनोहर सिंह उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि आज के दौर में बच्चे खेलकूद से दूर हो गए हैं. मोबाइल पर इंडोर गेम खेलना उन्हें ज्यादा पसंद है, लेकिन शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेलकूद जरुरी है. इसे भी पढ़ें : मौसम">https://lagatar.in/weather-alert-temperature-reached-2-8-degrees-below-normal-kolhan-may-rain-in-the-next-one-or-two-hours/">मौसम

अलर्ट : सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे पहुंचा तापमान, कोल्हान में अगले एक-दो घंटे में हो सकती है बारिश
वहीं एसोसिएशन के अध्यक्ष जीपी सिंह ने कहा कि हर वर्ष गर्मी छुट्टी में समर कैंप का आयोजन किया जाता है. उन्होंने बताया कि समर कैंप में कुशल प्रशिक्षक द्वारा बच्चों को क्रिकेट, फुटबॉल, बालीबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, तीरदांजी, योग का प्रशिक्षण दिया गया. समर कैंप को सफल बनाने में जे बेहरा, समीर घोष, अरुण, रमेश पांडे, निरंजन, अनिल पांडे, कंतन गुप्ता, विशाल सिंह, पुष्पा सिंह, मालती सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही