Search

 
 
 

जमशेदपुर : युवा का स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सामाजिक संस्था युवा (यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन) की ओर से संचालित कार्यक्रम विमेन गेनिंग ग्राउंड के तहत बुधवार को पोटका प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में चिकित्सक द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों को अपने बेहतर स्वास्थ्य की देखभाल व उचित उपचार की जानकारी प्रदान की गई. स्वास्थ्य प्रभारी डॉ रजनी महाकुंड ने महिलाओं को गर्भसमापन से संबंधित जानकारी दी. डॉ रजनी ने बेहतर स्वास्थ्य संबंधित बहुत सारी जानकारियां महिलाओं एवं लड़कियों को दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shyam-seva-samiti-distributed-watermelon-and-syrup-in-bishtupur/">जमशेदपुर

: श्याम सेवा समिति ने बिष्टुपुर में बांटे तरबूज व शरबत
उन्होंने कहा कि अपने खानपान का खास ख्याल रखें और अपनी किसी भी तरह की बीमारी को छुपाये नहीं, बल्कि समय पर उसकी जांच कराएं. ताकि समय रहते उसका ईलाज किया जा सके. डॉ रजनी ने बताया कि पूरे पोटका प्रखंड में सिर्फ एक ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है, जिस वजह से उचित स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता कम है. जल्द ही पोटका में 3 और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की योजना है. जिसमें स्वास्थ्य संबंधी सारी सेवाएं उपलब्ध हो. उल्लेखनीय है कि युवा द्वारा किशोरियों के यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य को लेकर लगातार जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा के सदस्यों ने योगदान दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही