Search

 
 
 

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : करीम सिटी कॉलेज द्वारा अपने शिक्षक तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लिए शनिवार को स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. रोटरैक्ट क्लब के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ तमाल देब (फिजिशियन मर्सी हॉस्पिटल, जमशेदपुर) तथा विशिष्ट अतिथि डॉ एस राजी (वाइस चांसलर अल्का जैन विश्वविद्यालय) डॉ अनूप गुप्ता (ऑर्थोपेडिक सर्जन) मदन बिहार उपस्थित थे. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने कहा कि स्वास्थ्य मानव जीवन का सबसे अनमोल रत्न है. यदि शरीर स्वस्थ है तो जीवन सुखी है और यदि शरीर स्वस्थ नहीं है तो ऐसा लगता है कि जीवन सफल नहीं हुआ. बड़ा एहसान वैज्ञानिकों और चिकित्सकों का है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए रात दिन सोचते और मेहनत करते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-sports-camp-organized-in-tentala-panchayat-of-potka-block/">जमशेदपुर

: पोटका प्रखंड के तेंतला पंचायत में युवा का स्पोर्ट्स कैंप आयोजित

टीबी का मुकम्मल इलाज है मौजूद

वहीं मुख्य वक्ता डॉ तमाल देब ने टीबी जैसी खतरनाक बीमारी के कारणों, लक्षणों तथा उसे सुरक्षित रहने के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि टीबी लाइलाज नहीं है फिर भी दुनिया में एचआईवी से भी अधिक मृत्यु इसी के कारण होती है. यह बीमारी एक आदमी से दूसरे आदमी में सांसों के संपर्क से फैलती है. इसके जीवाणु रोशनी और ताजा हवा में जीवित नहीं रहते. दुर्भाग्य वश अगर कोई आदमी इस बीमारी का शिकार हो भी जाता है तो चिंता की कोई बात नहीं. इसका मुकम्मल इलाज मौजूद है. कार्यक्रम का संचालन रोटरैक्ट क्लब के मॉडरेटर डॉ उधम सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ बसूधरा राय ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही