Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 90 लोगों की हुई जांच

Jamshedpur (Aanand Mishra) : साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज में एनएसएस इकाई के सौजन्य से बुधवार को कॉलेज कैम्पस में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसमें कॉलेज तथा करीमिया प्लस टू हाई स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की बीपी, पल्स रेट, ऑक्सीजन, शुगर तथा आंख की जांच की गयी. शिविर में पूर्णिमा नेत्रालय के डॉ मनीष राज, ईस्टर कुमार रॉय, बिभा कुमारी एवं अब्दुल कादिर खान (सीनियर लैब टेक्नीशियन) ने लगभग 90 लोगों की जांच की. कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने भी अपनी स्वास्थ्य जांच कराई. इस अवसर पर उन्होंने अपने कॉलेज की एनएसएस इकाई की सराहना की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjmo-yuva-morcha-pays-tribute-to-former-mla-late-dinanath-pandey/">जमशेदपुर

: भाजमो युवा मोर्चा ने पूर्व विधायक स्वर्गीय दीनानाथ पांडे को दी श्रद्धांजलि

समय-समय पर शिविर लगाने का होगा प्रयास 

प्रचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आदमी को अपने स्वास्थ्य की चिंता नहीं रहती है. ऐसी परिस्थिति में हमारी निजी जिंदगी में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. एनएसएस ने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर कॉलेज और स्कूल परिवार के हर एक सदस्य के स्वास्थ्य की जांच करायी. यह निःसंदेह सराहनीय कार्य है. उन्होंने इच्छा जतायी कि समय-समय पर इस तरह के शिविर का आयोजन किया जाये, ताकि स्वस्थ रहकर हमें अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में सहूलियत हो. शिविर के आयोजन में कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ आले अली, एनएसएस समन्वयक सैयद साजिद परवेज व निखिल कामती, शुभम, आयुष, आशीष, नम्रता, आशीष पाठक, अमीषा समेत अन्य स्वयंसेवकों की सराहनीय भूमिका रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही