Search

 
 
 

Jamshedpur : जिला कांग्रेस के मेगा मेडिकल कैंप में 315 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच

 
  • जरुरतमंद 146 लोगों का भरवाया गया पेंशन फॉर्म
Jamshedpur (Sunil Pandey) : रविवार को बिरसानगर जोन 1-बी, संत रविदास भवन, हरि मंदिर, दासपाडा में  बिरसानगर मंडल कांग्रेस द्वारा मेगा हेल्थ चेकप कैंप एवं सहायता शिविर का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों ने विभिन्न रोगों (ह्रदय रोग, दांत, कान, नाक, स्वांस, ऑर्थो, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि) से ग्रसित 315 लोगों की जांच की. इस दौरान आवश्यकता अनुसार दवा भी प्रदान की गई. वहीं शिविर के दौरान सर्वजन पेंशन योजना के तहत 146 जरुरतमंद लोगों का फॉर्म भी भरा गया. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने चिकित्सकों का स्वागत एवं सम्मान किया. जिला अध्यक्ष ने आयोजक टीम के सभी सदस्यों को भी बधाई दी. मेडिकल कैंप एवं सेवा शिविर को सफल बनाने में सर्वश्री मण्डल अध्यक्ष गुरूपदो गोराई, रियाजुद्दीन खान, उदय कुमार सिंह, बी एन सिंह, रानी राव, रंजीत झा, सन्नी सिंह, हरिहर प्रसाद, कुमार गौरव, सुशील घोष, प्रशेनजीत सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सेवा तथा सहायता के कार्य में लगे हुए थे, इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-marwari-conference-honored-the-children-who-hoisted-the-flag-in-the-field-of-education/">Jamshedpur

: मारवाड़ी सम्मेलन ने शिक्षा के क्षेत्र में परचम लहराने वाले बच्चों को किया सम्मानित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही