Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुरः 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान में दर्जनों महिलाओं की स्वास्थ्य जांच

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू ने इस पहल को क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया. कहा की ग्रामीण इलाकों में महिलाएं और बच्चे अक्सर समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते. इस अभियान के जरिए न केवल उन्हें मुफ्त इलाज मिल रहा है, बल्कि गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान भी संभव हो सकेगी.
Advertisement
Advertisement

Himangshu karan


Baharagora : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं व बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के उद्देश्य से 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, जगन्नाथपुर में सोमवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया. शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई.


शिविर में BP, शुगर, हीमोग्लोबिन की जांच की गई. साथ ही स्कैनिंग कर कैंसर, एनीमिया, टीबी (TB) आदि के लक्षणों की भी जांच की गई. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू ने इस पहल को क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया. कहा की ग्रामीण इलाकों में महिलाएं और बच्चे अक्सर समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते. इस अभियान के जरिए न केवल उन्हें मुफ्त इलाज मिल रहा है, बल्कि गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान भी संभव हो सकेगी. जब नारी स्वस्थ होगी, तभी परिवार और देश मजबूत होगा.वहीं
डॉ. मुर्मू ने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस सरकारी पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें ताकि कोई भी जरूरतमंद सेवा से वंचित न रहे. इस अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह तत्पर दिखी. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही