Search

 
 
 

जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री ने दुकानदारों को न्याय संगत कार्रवाई करने का दिया भरोसा

 
Jamshedpur : (SUNIL PANDEY) जमशेदपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से कदमा स्थिति आवासीय कार्यालय में मिला. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें हाल ही में सैरात बाजार की दुकानों का किराया में बेतहासा वृद्धि को वापस लेने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल में अधिकांश दुकानदार भी शामिल थे. दुकानदारों ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि भाड़ा बढ़ोतरी से पहले सैरात बाजार के दुकानदारों को विश्वास में नहीं लिया गया. अचानक जेएनएसी की ओर से दुकानदारों को भाड़ा बढ़ोतरी से जुड़ा नोटिस भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-people-created-ruckus-due-to-lack-of-access-road-in-the-settlements-on-nh-33/">जमशेदपुर

: एनएच 33 पर बस्तियों में पहुंच पथ नहीं बनने से लोगों ने किया हंगामा

दुकानदारों के साथ न्याय होगा- बन्ना गुप्ता

प्रतिनिधिमंडल को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि सैरात बाजार के दुकानदार धैर्य बनाए रखे. भाड़ा बढ़ोतरी के मामले में सरकार एवं जिला प्रशासन न्यायसंगत कार्रवाई करेगी. जमशेदपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष हरविन्दर सिंह मंटू ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने न्याय संगत कार्रवाई का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि चूंकि मामला जिला प्रशासन के अधिन है. इसलिए चैंबर की ओर से जल्द जिले की उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा जाएगा. प्रतिनिधिमंडल में सचिव पंकज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शंकर मित्तल, दलवीर सिंह, मंजीत सिंह, मुन्ना अग्रवाल, समेत काफी संख्या में दुकानदार शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही