Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : तीन दिवसीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर में भाग लेने गुजरात पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur :  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुजरात के केवड़िया में तीन दिवसीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है. विदित हो कि उक्त शिविर में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी भाग ले रहे हैं. वहीं, गुजरात पहुंचने पर वहां रहने वाले अग्रवाल समाज के लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री को बुके व अंगवस्त्र प्रदान कर उनका अभिनंदन किया. मौके पर गुजरात अग्रवाल समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, बड़ोदरा अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष नारायण शाह, युवा अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, उद्योगपति पीयूष शाह, वरिष्ठ समाजसेवी मदन अग्रवाल, हुकुम चंद अग्रवाल व अन्य कई संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे. इस दौरान बन्ना गुप्ता ने कहा कि दुनिया के जिस कोने में चले जाइए, अग्रवाल समाज की उपस्थिति मिल जाएगी. यह समुदाय परोपकार का पर्यायवाची शब्द बन चुका है. अग्रवाल समाज के लोग एक ओर पैसा कमाने की कला भी जानते हैं तो दूसरी ओर सामाजिक कार्यों में पैसा खर्च करने का माद्दा भी रखते हैं. इसे भी पढ़े : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-investigating-expenditure-of-lakhs-of-rupees-seized-from-the-truck-will-be-funded/">जामताड़ा

: ट्रक से जब्त लाखों रुपये की जांच व्यय कोषांग करेगा

बड़ोदरा में अग्रवाल समाज की आबादी 10 हजार 

मालूम हो कि बड़ोदरा में अग्रवाल समुदाय की जनसंख्या लगभग दस हजार है. वहां समुदाय का अपना भवन भी है. गौरतलब है कि अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग व राष्ट्रीय संगठन मंत्री बसंत मित्तल के प्रयासों से झारखंड, गुजरात, हरियाणा आदि विभिन्न राज्यों में रहने वाले अग्रवालों के मध्य आपसी परिचय बढ़ रहा है और राजनैतिक पदों पर आसीन अग्रवंशी समुदाय के लोग भी समाज से जुड़ रहे हैं, जो संगठन के लिए अत्यावश्यक है. इस अभिनंदन समारोह में झारखंड से कमल किशोर अग्रवाल व संदीप मुरारका भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़े  : बिना">https://lagatar.in/rally-was-taken-out-without-permission-12-including-mla-jignesh-mevani-were-jailed-for-3-months/">बिना

इजाजत रैली निकाली थी, विधायक जिग्नेश मेवानी समेत 12 को 3 महीने जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही