Search

 
 
 

जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानगो में गुलाब बाग का किया निरीक्षण

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता शनिवार को मानगो के गुलाब बाग पहुंचे. गुलाब बाग में उनका स्वागत किया गया. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि गुलाबबाग फेस वन में सड़क और नाली का कार्य करवा दिया गया है. थोड़ा सा नाली का काम बाकी है. उसे पूरा करने के लिए मानगो नगर निगम को निर्देश दिया गया है. साथ ही गुलाब बाग फेस टू में नाली का काम पूरा हो चुका है. यहां सड़क का काम बाकी है. इसे जल्द पूरा कराया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री ने बस्ती के लोगों से निर्देश दिया कि जो भी जरूरी रोड और नाली का कार्य बाकी है उसकी सूची बनाकर उन्हें दें. नाली और सड़क का निर्माण कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें : खूंटी">https://lagatar.in/khunti-district-task-force-raids/">खूंटी

: जिला टास्क फोर्स की छापेमारी, अवैध बालू लदा पांच हाइवा जब्त

कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष के साथ घूमे स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने गुलाब बाग का निरीक्षण किया. उनके साथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान थे. इसके अलावा गुलाब बाग में एक छोटी सी सभा भी हुई. इस कार्यक्रम में मौलाना अंसार खान के अलावा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष लालबाबू, मंसूर आलम, मोहम्मद आफताब, मोहम्मद आजम, मोहम्मद निजामुद्दीन, मोहम्मद अजहर, रुकैया खातून, शाहिदा परवीन, अरशद खान, मोहम्मद इकबाल, गुलशेर, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद मेहराज आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही