Search

जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने वृद्धा व विधवा को प्रदान किया पेंशन प्रमाण पत्र

Jamshedpur (Sunil Pandey) : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को अपने कदमा स्थित आवासीय कार्यालय में क्षेत्र के वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगजनों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र वितरित किया. प्रमाण पत्र पाकर सभी जरूरतमंद काफी खुश थे. मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि बुजुर्गों एवं विधवा माताओं के चेहरे पर मुस्कान लाना उनकी प्राथमिकता है. इसके लिए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे क्षेत्र में घूम घूम कर ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से लाभांवित करें. रविवार को जिन लोगों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र वितरीत किया गया. उनमें वृद्धा व विधवा के कुल 265 तथा दिव्यांगता के 10 लोग शामिल हैं. मौके पर मनोज झा, प्रभात ठाकुर, बबुआ झा, संजय तिवारी, माजिद अख़्तर, कैलाश रजक, इरशाद हैदर,रवि दुबे, जय प्रकाश साहू, राकेश जयसवाल, मानस गिरि, दिनेश पोद्दार, विशु, राजकुमार दास, किट्टू पाजी, तुला, धनु महतो, विनोद रजक, बाबू प्रमाणिक समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sharbat-distribution-done-for-relief-in-scorching-heat/">जमशेदपुर

: भीषण गर्मी में राहत के लिए किया गया शरबत वितरण 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp