Search

 
 
 

जमशेदपुर:  स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पिस्टल जब्त करने की मांग, विधायक सरयू राय ने डीसी को पत्र लिखा

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : विधायक सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम की उपायुक्त विजया जाधव को पत्र लिखकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का पिस्टल जब्त करने की मांग की. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री जिस पिस्टल की अक्सर नुमाइस करते हैं वह निर्माण और वितरण लाईसेंस की शर्तों को आर्म्स एक्ट के अधीन पूरा नहीं करता है. इस संबंध में उन्होंने भारत सरकार के गृह मंत्रालय के आर्म्ससेक्शन के कमांडेंट/आर्म्स  द्वारा कोलकाता पुलिस को भेजे गए पत्र की कॉपी भी भेजी है. जिसमें उल्लेख किया गया है कि मेसर्स काउंटर मेजर्स टेक्नालॉजिज प्राईवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित और जे विश्वास एंड कंपनी को वितरण के लिए भेजा गया जी44 मॉडल का क्लक पिस्टल निर्माण और वितरण लाईसेंस की शर्तों को आम्र्स एकट के अधीन पूरा नहीं करता है. इसलिए जिसने भी यह पिस्तौल खरीदा है, उससे वापस लेकर इसे सरकार के मालखाना में जमा किया जाय. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-priority-should-be-given-to-local-candidates-in-employment-in-the-private-sector-vidhansabha-committee/">जमशेदपुर

: निजी क्षेत्र में नियोजन में स्थानीय उम्मीदवारों को मिले प्राथमिकता – विधानसभा समिति
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही