Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : शिक्षा मंत्री के निधन पर स्वास्थ्य मंत्री ने जताया शोक

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : शिक्षा मंत्री जगरन्नाथ महतो के आसमयिक निधन पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने गहरी संवेदना व्यक्त की. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज हम सभी ने अपना अभिभावक, झारखंड ने एक आंदोलनकारी और राज्य की जनता ने एक लोकप्रिय नेता खो दिया. बन्ना गुप्ता ने कहा कि जगरन्नाथ महतो ने एक अभिभावक के रूप में हमेशा उनका मार्गदर्शन दिया. कोरोना काल में उनके कार्य कुशलता ने हम सभी को प्रोत्साहित किया. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-jharkhands-education-minister-jagannath-mahato-died-during-treatment-in-chennai/">Breaking

: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में इलाज के दौरान निधन, सीएम ने शोक जताया
खुद कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी और लड़ाई लड़ते रहे. आज भले ही वे मौत से हार गए लेकिन टाइगर हमेशा अपने कर्मों से जिन्दा था और जिन्दा रहेगा..झारखंड आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी. राज्य की जनता की सेवा के लिए वे हमेशा उपलब्ध रहते थे. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति तथा  शोकाकुल परिवार और समर्थकों को दुःख सहन करने की शक्ति दें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-death-sentence-to-deepak-the-killer-of-two-daughters-wife-and-tuition-teacher/">जमशेदपुर

: दो बेटी, पत्नी व ट्यूशन टीचर के हत्यारे दीपक को फांसी की सजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही