Search

 
 
 

जमशेदपुर : ब्लड वॉरियर के लिए रोट्रेक्ट क्लब ऑफ स्टील सिटी को स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित

 
Jamshedpur : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार ने रोट्रेक्ट क्लब ऑफ स्टील सिटी को उनके प्रमुख प्रोजेक्ट ब्लड वॉरियर के लिए सम्मानित किया. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बन्ना गुप्ता एवं सचिव खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अपर मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से उक्त सम्मान प्रदान किया. रोट्रैक्ट क्लब को उक्त सम्मान लगातार 14 रक्त शिविर आयोजित करने के लिए दिया गया. इसे भी पढ़ें : खरसावां:">https://lagatar.in/kharsawan-birsa-soy-appointed-as-the-central-president-of-the-greater-jharkhand-janadhikar-manch/">खरसावां:

वृहद झारखंड जनाधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बनाये गये बिरसा सोय

इन्हें दिया गया पुरस्कार

यह पुरस्कार आरटीआर अमित कुमार (निर्वाचित अध्यक्ष), आरटीआर नीरज सिंह (निर्वाचित उपाध्यक्ष), आरटीआर निर्मल कुमार (निर्वाचित सचिव), आरटीआर प्रतीक चौरसिया (निर्वाचित कोषाध्यक्ष) को संयुक्त रुप से दिया गया. रोट्रैरैक्ट क्लब ऑफ़ स्टील सिटी (आरटीआर) शेखर सिंह को अतिथियों ने विशेष धन्यवाद दिया. मौके पर शेखर सिंह ने कहा कि इस पहल को सफल बनाने में सहयोग के लिए वे सभी सदस्यों और दानदाताओं को बधाई देते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही