Search

 
 
 

जमशेदपुर : सदर अस्पताल में एनसीडी स्क्रीनिंग क्लीनिक का स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : खासमहल स्थित सदर अस्पताल में रविवार को एनसीडी स्क्रीनिंग क्लीनिक का उद्घाटन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने उद्घाटन किया. इस मौके पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री कहा कि राज्य के नागरिकों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना विभाग का दायित्य है. इस दिशा में विभाग तेजी से आगे बढ़ रहा है. एनसीडी क्लिनिक का उत्घाटन इसी का एक हिस्सा है. एनसीडी क्लिनिक में गैर संचारी रोगों का इलाज किया जाएगा. इसके लिए क्लिनिक में विशेषज्ञ चिकित्सकों को रखा गया है. उन्होंने कहा कि किसी भी बीमारी के इलाज से पहले उक्त बीमारी के कारणों एवं निदान से आम लोगों को अवगत होना बहुत जरूरी है. स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में जागरूकता अभियान चलाएगा. गैर संचारी रोगों की जांच के दौरान विभाग के कर्मी लोगों को जागरूक करने का काम भी करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज राज्य में ही हो उसके लिए कार्य किया जा रहा है. ताकि लोगों को बाहर न जाना पड़े और अपने राज्य में ही उनकी बीमारी का सही इलाज हो सके. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-rajya-sabha-member-pradeep-balmuchu-became-the-president-of-jharkhand-state-handball-association/">जमशेदपुर

: झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट बने पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रदीप बलमुचू

सहिया बहनों को दी जाएगी टैब

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सहिया बहनें स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्र की वैसी प्रतिनिधि हैं. जिनपर ग्रामीणो को स्वास्थ्य सैवा मुहैया कराने तथा उन्हें जागरूक करने की जिम्मेदारी है. विभाग की महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी उन्हें होना बहुत जरूरी है. इसलिए विभाग सभी सहिया बहनों को टैब प्रदान करेगा. जिससे वे सर्वे रिपोर्ट एवं अन्य जानकारियों विभाग तक सुगमता से पहुंचा सकें. साथ ही उन्होंने कहा कि सुदूर देहात में रहने वाला बीमार व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके. इसके लिए विभाग की ओऱ से 175 बाईक एम्बुलेंस जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सेवा देने को तैयार हैं. इससे पहले बन्ना गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग की मार्गदर्शिका ई-संजीवनी का विमोचन किया. मौके पर सिविल सर्जन डॉ. शाहिर पाल, अन्य चिकित्सक तथा चिकित्साकर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-teenager-drowns-while-taking-bath-at-baroda-ghat/">जमशेदपुर

: बड़ौदा घाट पर स्नान करने के दौरान किशोर डूबा
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही