Search

 
 
 

Jamshedpur : स्वास्थ्य मंत्री ने 834 लाभुकों को प्रदान किया सर्वजन पेंशन स्वीकृति पत्र

 
  • मानगो डिमना राजस्थान भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम
Jamshedpur (Sunil Pandey) : स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने शुक्रवार को मानगो डिमना रोड राजस्थान भवन में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मानगो में रहने वाले बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों को झारखंड सरकार की सर्वजन पेंशन योजना से लाभांवित किया. उन्होंने 834 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट का वितरण किया. मौके पर मंत्री ने कहा है कि उन्होंने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले लोगों को पेंशन स्कीम से जोड़ने के लिए कैंप के माध्यम से कार्यकर्ताओं को आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया था. सभी को पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट बांटकर खुशी हो रही है. उन्होंने कार्यकत्ताओं को निर्देश दिया है कि इसी तरह से आगे भी क्षेत्र में कैंप लगाकर जरुरतमंदों का आवेदन प्राप्त करें. कार्यक्रम में ईश्वर सिंह, अजय मिश्रा, संजय शर्मा, कंटू यादव,उमेश शर्मा, चमन सिंह, राकेश दास, सुबोध पाल, रवि शंकर, पवन ओझा, नितेश मित्तल, प्रभाकर साहू, मुकेश गुप्ता, सहित बहुत सारे कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-ichagarh-did-not-develop-due-to-politics-of-maneuver-harelal-mahato/">Chandil

: पैंतरेबाजी की राजनीति के कारण ईचागढ़ का नहीं हुआ विकास – हरेलाल महतो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही