- अधिवक्ता संदीप बनर्जी एनजीटी में भुईंयाडीह के लोगों का रखेंगे पक्ष
- डॉ. अजय ने लोगों से की मुलाकात, रणनीति पर विस्तार से की चर्चा
Jamshedpur (Sunil Pandey) : भुईंयाडीह के कल्याण नगर,राधिका नगर और छायानगर सहित स्वर्णरेखा नदी तट के किनारे बने 150 घरों को तोड़ने के मामले की सुनवाई 23 अगस्त को एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल) में होगी. सुनवाई में झारखंड सरकार की ओर से एटर्नी जनरल के अलावे स्थानीय लोगों की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता संदीप बनर्जी वहां पक्ष रखेंगे. उक्त जानकारी डॉ. अजय कुमार ने दी. डॉ. अजय कुमार ने मंगलवार को भुइयांडीह के 150 परिवार के लोगों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि यह अब केवल आपकी लड़ाई नहीं रह गई, हम इसको अंजाम तक पहुंचा कर ही दम लेंगे. इंडिया गठबंधन की सरकार के रहते एक भी घर टूटने नहीं दिया जाएगा. इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी गंभीर हैं. उन्होंने इस संबंध में वरीय धिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. डॉ. अजय ने लोगों को बताया 23 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता संदीप बनर्जी एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल) में भुईंयाडीह के लोगों का पक्ष रखेंगे. इसका पूरा खर्च वे स्वयं वहन करेंगे.
इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-water-level-of-chandil-dam-reached-181-45-meters/">Chandil
: 181.45 मीटर पहुंचा चांडिल डैम का जलस्तर हाई कोर्ट में याचिका दाखिल
डॉ. अजय कुमार ने स्थानीय लोगों को बताया कि एनजीटी द्वारा दिए गए नोटिस के खिलाफ रांची उच्च न्यायालय में याचिका दायर की जा चुकी है. इस मामले में अटर्नी जनरल राजीव रंजन ने आश्वस्त किया है कि लोगों के घरों के बचाने को लेकर सरकार एनजीटी में अपना पक्ष रखेगी. डॉ. अजय ने लोगों से कहा कि बिल्कुल भी डरने की जरुरत नहीं है. हर मोर्चे पर वे उनके साथ हैं. उल्लेखनीय है कि इस मामले में डॉ. अजय ने 13 जुलाई को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई करने का आग्रह किया था. वहीं रांची हाई कोर्ट में एनजीटी के नोटिस के खिलाफ याचिका दायर किया गया. डॉ. अजय ने अटर्नी जनरल राजीव रंजन से मुलाकात कर इस मामले में एनजीटी में सरकार का पक्ष रखने को लेकर चर्चा की. अटर्नी जनरल ने उन्हें आश्वस्त किया कि लोगों के घरों को बचाने को लेकर सरकार एनजीटी में अपना पक्ष रखेगी. वहीं अजय कुमार के आग्रह पर ही सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता संदीप बनर्जी ने इस केस की पैरवी करने का आश्वासन दिया है. इस अवसर पर मुख्य रूप से राकेश साहू, निरंजन प्रसाद, रौनक कुमार गुप्ता, रवि रंजन, अशोक साहू, किशोर गुप्ता, शिबू महतो, रजनीश सिंह, गौतम साहू सहित काफी संख्या में बस्तीवासी उपस्थित थे.
[wpse_comments_template]
Leave a Comment