Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एनसीएलटी कोर्ट में केबल कंपनी की सुनवाई 25 मई को

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : 20 वर्षों से बंद इंकैब इंडस्ट्रीज (केबल कंपनी) का मामला एनसीएलटी कोर्ट में विचाराधीन है. 25 मई को एनसीएलटी कोर्ट में केबल कंपनी से संबंधित सात याचिका की सुनवाई होनी है. इसमें कंपनी के वकील अखिलेश कुमार श्रीवास्तव के पांच और आइआरपी पंकज टेबरीवाल की दो याचिका शामिल है. कंपनी के वकील अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आइआरपी पंकज टेबरीवाल द्वारा अभी तक केबल कंपनी का ऑडिट कराने के लिए कोई पहल नहीं की गई है. पंकज टेबरीवाल ने बिना केबल कंपनी का ऑडिट कराए किस आधार पर क्रेडिटर्स के सभी बकाए को स्वीकार कर लिया. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर:">https://lagatar.in/jagannathpur-campaign-against-illegal-country-liquor-hundreds-of-liters-of-liquor-including-liquor-furnaces-and-java-mahua-destroyed/">जगन्नाथपुर:

अवैध देसी शराब के विरुद्ध अभियान,  शराब भट्ठियों सहित सैकड़ों लीटर शराब व जावा महुआ नष्ट
इससे ऐसा प्रतीत होता है कि पंकज टेबरीवाल कुछ विशेष लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य कर रहे हैं. पंकज टेबरीवाल की कार्य प्रणाली भी पूर्व आइआरपी शशि अग्रवाल की तरह है. टेबरीवाल भी वही गलती कर रहे हैं जो गलती शशि अग्रवाल ने की थी. उन्होंने बताया कि कोर्ट से कंपनी का ऑडिट कराने, आइआरपी पंकज टेबरीवाल को हटाने सहित पांच याचिका कोर्ट में दाखिल की गई है. इसकी सुनवाई 25 मई को होनी है. केबल कंपनी के कर्मचारियों की निगाहें अब 25 मई की सुनवाई पर टिकी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही