Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में मजदूरों से आधा घंटा अधिक काम लेने के मामले में बुधवार को सुनवाई

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : टाटा मोटर्स में मजदूरों से प्रतिदिन आधे घंटे अधिक काम लिया जा रहा है. इसके खिलाफ टेल्को वर्कर्स यूनियन ने मंगलवार को श्रमायुक्त से शिकायत की है. उप श्रमायुक्त बुधवार को इस मामले की सुनवाई करेंगे. इसके लिए उप श्रमायुक्त ने बुधवार को टेल्को वर्कर्स यूनियन के सदस्य हर्षवर्धन सिंह को बुलाया है. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-in-the-meeting-of-the-child-rights-protection-forum-there-was-a-brainstorming-on-preventing-child-marriage-and-child-labor/">जगन्नाथपुर

: बाल अधिकार सुरक्षा मंच की बैठक में बाल विवाह और बालश्रम को रोकने पर हुआ मंथन

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की भी शिकायत

टेल्को वर्कर्स यूनियन के सदस्य हर्षवर्धन ने उप श्रमायुक्त को दिए शिकायती पत्र में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की भी शिकायत की है. उनका कहना है कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के नाम से फर्जी यूनियन बनाई गई और यह यूनियन टाटा मोटर्स लिमिटेड में कर्मचारियों के अधिकार को कुचलते हुए कई कर्मचारी विरोधी समझौते कर रही है. इसी के तहत टाटा मोटर्स लिमिटेड में कर्मचारियों से 8 घंटे के बजाय सप्ताह में साढे़ 8 घंटे का काम लिया जा रहा है. मांग की गई है कि टाटा मोटर्स में कर्मचारियों से अधिक अवधि तक काम लिए जाने के मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही