Search

 
 
 

जमशेदपुर : कोल्हान में बढ़ेगी गर्मी, चक्रवाती हवाओं के कारण संथाल में 17 से छाएंगे बादल

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग की माने तो आने वाले चार-पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही गर्मी का दौर शुरु होगी. हालांकि त्रिपुरा और उसके आस-पास के क्षेत्रों पर बना चक्रवाती हवाओं ने पूर्वी बांग्लादेश का रूख कर लिया है. जिसके कारण झारखंड के कुछ हिस्सों में पूरवइया हवा चलेगी. वहीं राज्य क पूर्वी हिस्से (संथाल) में आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है. उक्त क्षेत्र में 17 से 19 फरवरी तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. जबकि अन्य हिस्से शुष्क रहेंगे. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले दिनों में कोल्हान में गर्मी बढ़ेगी. कोल्हान का चाईबासा गुरूवार को सबसे गर्म शहर रहा. वहां का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीं जमशेदपुर में गुरूवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे 29.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-stoppage-given-in-bamra-and-bagdih-of-south-bihar-express-open-in-google-translate-feedback-google-translatehttps-translate-google-co-in-googles-service-offered-free-of-cha/">जमशेदपुर

: साउथ बिहार एक्सप्रेस का बामड़ा व बागडीह में दिया गया स्टोपेज
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही