Search

 
 
 

जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी में हेल्प एंड हेल्प ने चलाया स्वच्छता जागरुकता अभियान

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : बागबेड़ा कॉलोनी को कचरा मुक्त बनाने के लिए रविवार को समाजिक संस्था हेल्प एंड हेल्प के तत्वावधान में बागबेड़ा कॉलोनी दुर्गा पूजा मैदान में स्वच्छता जागरुकता अभियान का शुभारंभ किया गया. दुर्गा पूजा मैदान में स्थित मां दुर्गा मंदिर में पूजन के साथ अभियान शुरू हुआ. स्वच्छता अभियान में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं हेल्प एंड हेल्प के कार्यकर्ताओं ने पूरे मैदान की साफ सफाई की. पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि स्वच्छ्ता अभियान लगातार जारी रहेगा. बागबेड़ा कॉलोनी के हर मैदान में स्वच्छता अभियान चलाकर पूरे बागबेड़ा कॉलोनी को कचरा मुक्त कर स्वच्छ बनाया जाएगा. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-religious-places-on-target-of-anti-social-elements-eight-incidents-in-8-months/">झारखंड

: असामाजिक तत्वों के निशाने पर धार्मिक स्थल, 8 माह में आठ घटनाएं

लोगों ने कॉलोनी को कचरा मुक्त बनाने का लिया संकल्प

बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनील सिंह ने कहा कि इसी तरह स्थानीय लोगों को जागरूक करके बागबेड़ा कॉलोनी को कचरा मुक्त बनाया जाएगा. वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अजीत सिन्हा ने कहा कि स्थानीय विधायक संजीव सरदार के द्वारा कचरा के निष्पादन से संबंधित विधानसभा में सवाल उठाकर कर स्थाई समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है. अभियान के अंत में पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोगों ने कॉलोनी को कचरा मुक्त बनाने का संकल्प लिया. मौके पर संचालक राकेश सिंह, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब की अध्यक्ष अनिल सिंह, समाजसेवी अजीत सिन्हा,मुखिया उमा मुंडा, राजकुमार गौड़, उप मुखिया संतोष ठाकुर, धनंजय सिंह, वार्ड सदस्य कुमुद रंजन सिंह,अभिषेक उपाध्याय, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, माई दरबार के संचालक पवन ओझा, स्थानीय समाज सेवी बृजेश कुमार सहाय, बबलू सिंह, केडी मुंडा, विनय सिंह, गुड्डू तिवारी, जितेंदर,चंदन, शैलेंद्र कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-car-entered-kadma-police-station-to-save-cattle/">जमशेदपुर

: मवेशी को बचाने के चक्कर में कदमा थाना में घुसी कार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही