Search

 
 
 

Jamshedpur : हेमंत सरकार लगातार विकास की नई रेखा खींच रही है - मंगल कालिंदी

 
  • गोविंदपुर में कार्यकर्ता मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक
Jamshedpur (Sunil Pandey) : गोविंदपुर के आशा भवन में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी उपस्थित हुए. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने हेमंत सरकार और उनके (विधायक) द्वारा करवाये जा रहे विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाने की अपील की. कहा हेमंत सरकार लगातार विकास की नई रेखा खींच रही है. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chaibasa-naxalite-conspiracy-foiled-four-ieds-recovered-2/">Chakradharpur

: नक्सलियों की साजिश नाकाम, चार आईईडी बरामद
विधायक ने कहा कि दो साल कोरोना का दंश झेलना पड़ा, तीन साल उन्हें काम करने का मौका मिला. जिसमें जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में विकास की लंबी लकीर खींची गयी है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मौके पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का विधायक ने आभार प्रकट किया. मौके पर जिला परिषद सदस्य डॉ परितोस सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष पलटन मुर्मू, मुनौवर हुसैन, नागि मुर्मू, पंन्हो मुर्मू, बबिता करवा, नवमी सिंह, प्रकाश, सुनील सिंह, रजनी दास, संजय दास, समीर दास आदि इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही