Search

 
 
 

जमशेदपुर : गांजा बिक्रेताओं ने अपराध स्वीकारा, कोर्ट ने लगाया 10-10 हजार का जुर्माना

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : उलीडीह थाना क्षेत्र से 2 माह चार दिन पहले गांजा के साथ गिरफ्तार तीन आरोपियों ने कोर्ट के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. इसके बाद प्रधान न्यायाधीश सह जिला जज अनिल कुमार मिश्रा की अदालत ने शुक्रवार को मामले की सुनवायी की. इस दौरान आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. साथ ही जुर्माने की रकम जमा नहीं करने पर एक-एक माह की सजा भी सुनायी गयी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-140-trains-canceled-due-to-rail-blockade-in-khemashuli-for-the-fourth-day/">जमशेदपुर

: खेमाशुली में चौथे दिन भी रेल चक्का जाम से 140 ट्रेनें रद्द

18 जुलाई 2022 की है घटना

घटना 18 जुलाई 2022 की है. उलीडीह के तत्कालीन थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल को घटना के दिन गुप्त सूचना मिली थी कि बबलु थापा, चंदन कुमार सिंह और निलंजन घोष गांजा की खरीद-बिक्री करता है. इसके बाद पुलिस टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया था. बबलु थापा के पास से पुलिस ने 12.86 ग्राम गांजा, चंदन के पास से 14.43 ग्राम और नीलंजन घोष के पास से 63.34 ग्राम गांजा बरामद किया गया था. पुलिस ने घटनास्थल से कुल 90.63 ग्राम गांजा बरामद किया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-unveiling-of-the-statue-of-veer-shaheed-raghunath-singh-in-kustulia-village/">जमशेदपुर

: कुस्तुलिया गांव में वीर शहीद रघुनाथ सिंह की मूर्ति का अनावरण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही