Search

 
 
 

जमशेदपुर : को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज से संबंधित जनहित याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई मंगलवार को

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के अधीन जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज को स्वतंत्र इकाई घोषित करने की मांग को लेकर छात्र अमर कुमार तिवारी ने 28 मार्च को झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर किया था. जिसकी सुनवाई चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा एवं जस्टिस आनन्द सेन के बेंच द्वारा मंगलवार को की जाएगी. कोर्ट में अधिवक्ता सूरज सिंह इस मामले में अपना पक्ष रखेंगे. इस जनहित याचिका में मुख्य सचिव झारखंड सरकार, यूजीसी, सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा समेत 13 लोगों को केस फाइल करते समय में ही नोटिस दिया जा चुका है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-all-classes-came-on-one-stage-on-the-death-anniversary-of-late-journalist-subhash/">चांडिल

: दिवंगत पत्रकार सुभाष की पुण्यतिथि पर एक मंच पर आए सभी वर्ग

20 सालों से स्वतंत्र इकाई घोषित करने की मांग उठ रही है

अब न्यायालय के समक्ष पहली सुनवाई मंगलवार को होगी. उल्लेखनीय है कि लगभग 20 सालों से लॉ कॉलेज को स्वतंत्र इकाई घोषित करने की मांग उठ रही है लेकिन विभाग द्वारा बार-बार प्रक्रियाधीन बताकर मामले को लटका दिया जाता है. इस संबंध में राज्यपाल और उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग को भी कई बार अवगत कराया गया था. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही