Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में तेज रफ्तार बाइक ऑटो से टकराई, महिला की मौत

jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में मंगलवार अहले सुबह एक सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए. घटना के बाद घायलों को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. जहां से एक घायल को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर किया गया है. मृतिका मालू प्रमाणिक (40) सोनारी खूंटाडीह की रहने वाली थी जबकि घायल कीर्तन प्रमाणिक मृतिका का भाई है. वहीं बाइक सवार दो युवक भी घायल है. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-red-and-green-belts-were-given-to-successful-students-in-the-belt-grading-examination/">नोवामुंडी

: बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में सफल छात्रों को रेड व ग्रीन बेल्ट दिया गया

ऑटो से सब्जी लेने साकची जा रही थी मालू

मृतिका के पिता गुणा प्रमाणिक ने बताया कि वह मजदूरी कर जीवन यापन करता है जबकि पत्नी कदमा बाजार में सब्जी बेचती है. वह हर सुबह साकची से सब्जी खरीदकर कदमा में बेचती है. आज वह अपने भाई कीर्तन के साथ ऑटो में साकची जा रही थी तभी कॉन्वेंट स्कूल के पास सामने से एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक तेजी से आए और ऑटो में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो का अगला हिस्सा पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों ने सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मालू को मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-dilapidated-road-became-a-cause-of-trouble-for-the-villagers/">बहरागोड़ा

: जर्जर सड़क ग्रामीणों के लिए बनी परेशानी की सबब

रैश ड्राइविंग कर रहे थे युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कॉन्वेंट स्कूल के पास आए दिन युवक रैश ड्राइविंग करते हुए स्टंट करते है. आज भी जो युवक सड़क दुर्घटना में घायल हुए है वे भी स्टंट कर रहे थे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-many-houses-were-damaged-by-the-storm-in-kaliyam-panchayat-electric-poles-were-also-broken/">चाकुलिया

: कालियाम पंचायत में आंधी से कई घर क्षतिग्रस्त, बिजली के पोल भी टूटे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही