Search

 
 
 

जमशेदपुर : हिमांशु सिंह हत्याकांड, लोगों में आक्रोश, बिष्टुपुर गश्ती दल के तीन पुलिसकर्मी निलंबित

बिष्टुपुर स्थित डीडी (डबल डाउन) बार के बाहर करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या और प्रत्युष सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. घटना के समय मौके पर मौजूद गश्ती दल के तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.
 

Jamshedpur : बिष्टुपुर स्थित डीडी (डबल डाउन) बार के बाहर करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या और प्रत्युष सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. घटना के समय मौके पर मौजूद गश्ती दल के तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश और पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवालों के बीच की गई.

 

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) रतन कुमार दास, सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) राजेश कुमार रंजन और आरक्षी संख्या-913 मनोज कुमार शामिल हैं. पुलिस विभाग ने बताया है कि पूरे मामले की जांच जारी है. जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी अन्य की भूमिका सामने आती है तो आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

 

बता दें  कि शनिवार देर रात बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुए चाकूबाजी के हमले में करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं, हमले में घायल प्रत्युष सिंह का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है.

 

हिमांशु सिंह की मौत की खबर फैलते ही परिजन, करणी सेना के कार्यकर्ता और क्षत्रिय समाज के लोग बड़ी संख्या में बिष्टुपुर पहुंचे. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पहले बिष्टुपुर थाना का घेराव किया और बाद में रीगल गोलचक्कर पर सड़क जाम कर दिया. उनका आरोप था कि घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई, लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आरोपी फरार हो गए.

 

प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया. आक्रोशित लोगों ने सिटी एसपी ललित मीणा की सरकारी गाड़ी पर हमला कर दिया, जिससे वाहन का पिछला शीशा टूट गया. इसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई.  

 
  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

 

  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही