Search

 
 
 

जमशेदपुर : शेन इंटरनेशनल स्कूल में मना हिंदी दिवस

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : हिंदी दुनिया की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है. 14 सितंबर को ही हिंदी को राजभाषा का दर्जा प्राप्त हुआ था. उस के बाद से आज तक यह दिन पूरे भारत में हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस अवसर पर शेन इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की शुरुआत विद्यालय की प्रातःकालीन सभा से हुई, जो पूर्णतः हिंदी में ही आयोजित की गई. इसके साथ ही विद्यार्थियों ने हिन्दी कविता वाचन, दोहे, मुहावरे संवाद , नुक्कड़ नाटक आदि प्रस्तुत किये. इसे भी पढ़ें : HC">https://lagatar.in/hc-asked-what-steps-were-taken-to-get-prosecution-sanction-against-the-accused-of-first-and-second-jpsc/">HC

ने पूछा- पहली और दूसरी JPSC के आरोपियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति के लिए क्या कदम उठाये गए
इन आयोजनों के माध्यम से छात्रों ने हिंदी के बारे में अपनी भावनाएं व्यक्त की. साथ ही सभी से इस शानदार भाषा को अपने जीवन में अपनाने की अपील की. कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्य (शैक्षणिक) रमा श्रीनिवास , प्राचार्य (प्रशासनिक) पुष्पा भल्ला , उप प्रधानाध्यापक केया अदक और मुख्य अध्यपिका सिमरन सग्गू उपस्थित थीं. प्रधानाचार्या ने बच्चों के कार्यक्रम की सराहना की तथा हिंदी के महत्व से अवगत कराया. उप प्राचार्य केया अदक ने हिंदी की महता से अवगत कराते सभी बच्चों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही