Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज में हिन्दी दिवस आयोजित

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : डीबीएमएस कॉलेज में शनिवार को हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्य डॉ. जूही समर्पिता, सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. मौके पर बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा अश्रिता पूर्ति के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया. डीबीएमएस कॉलेज के अध्यक्ष बी चन्द्रशेखर ने कहा कि हिन्दी साहित्य आज भी प्रासंगिक है और जीवन जीने का मार्गदर्शन हिन्दी साहित्य से मिलता है. वहीं सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन ने कहा कि हिन्दी दिवस हमें यह याद दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है कि हिन्दी विश्व की सबसे पुरानी भाषाओं में से एक है और प्रत्येक भारतीय को अपनी मातृभाषा में बोलने पर गर्व महसूस करना चाहिए. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-annaprashan-program-organized-in-rangunia-village/">बहरागोड़ा

: रंगुनिया गांव में में अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन

170 विश्वविद्यालयों में हिन्दी में हो रहा अध्यापन

प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता ने हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने के पक्ष में अपनी बात रखी और कहा कि सम्पर्क भाषा, अभिव्यक्ति की भाषा, हिन्दी है. हिन्दी फिल्म हिन्दी धारावाहिक हिन्दी गीत ने इसे जन-जन तक पहुंचाया है. इसे राष्ट्रभाषा का दर्जा मिलना चाहिए. विश्व के 170 विश्वविद्यालयों में अध्ययन अध्यापन हिन्दी में हो रहा है. इस अवसर पर कॉलेज की छात्र एवं छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. जिसमें कविता पाठ, वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता शामिल था. अमृता चौधरी, भाग्यवती नामाता, अर्सू सोरेन, रेनू ओरांव, उर्वशी राय, खुशबु मिश्रा तथा गजाला फिरदौस द्वारा सुमधुर गीत प्रस्तुत प्रस्तुत किया गया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-eye-check-up-camp-at-pinjrapole-gaushala-on-24th/">चाकुलिया

: पिंजरापोल गौशाला में नेत्र जांच शिविर 24 को

काव्य पाठ की विजेता रही एस देवी

काव्य पाठ में प्रथम पुरस्कार एस. देवी, द्वितीय पुरस्कार सुमन देवगम, तृतीय पुरस्कार नंदिनी कुमारी को दिया गया. कार्यक्रम का संचालन अश्रिता पूर्ति एवं धन्यवाद ज्ञापन निर्मला कुमारी द्वारा किया गया. इस अवसर पर राना सूर्या, मनोज, परविंदर सिंह, निशा कुमारी, मोहम्मद शहनवाज, मनोज महतो, मणिमाला महतो, परविंदर सिंह, एस. देवी, कुमारी प्रियदर्शिनी सिंह, डॉ. मोनिका उप्पल, पामेला घोष दत्ता, गायत्री कुमारी, पूनम कुमारी, अमृता चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कंचन कुमारी, डॉ. सूरीना मौसमी दत्ता, निक्की सिंह, सुदीप प्रमाणिक, अभिजीत दे, बिरेन्द्र पाण्डेय, जुलियन अंथोनी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही