Search

जमशेदपुर : गोविंद विद्यालय में हिंदी भाषण प्रतियोगिता आयोजित

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के तामोलिया स्थित गोविंद विद्यालय में शनिवार को हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें जूनियर और सीनियर दोनों विंग के पहली से 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. यह प्रतियोगिता विद्यालय के हिंदी विभाग की ओर से करायी गई. प्रतियोगिता की प्रभारी शिक्षिका अंजू कुमारी, संजू सिन्हा सहयोगी शिक्षिका पूनम कुमारी, मंजू कुमारी और इंद्रजीत कौर के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ. जूनियर तथा सीनियर विंग के सभी छात्र-छात्राओं ने हिंदी भाषण में शानदार प्रदर्शन किया. छात्र-छात्राओं को दो समूह में बांटा गया था. पहली से पांचवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं को समूह अ और छठी से 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं को समूह ब में रखा गया था. प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली में एक्टिविटी इंचार्ज नौशाद रजिया तथा जूनियर विंग की शिक्षिका शबाना परवीन शामिल थीं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-beldih-club-employees-will-get-20-percent-bonus/">जमशेदपुर

: बेल्डीह क्लब के कर्मचारियों को मिलेगा 20 प्रतिशत बोनस

विजेता प्रतिभागी

जूनियर विंग, समूह अ
  • प्रथम : आदित्य सिंह
  • द्वितीय : अनम अफीफा
  • तृतीय : रिया कश्यप, श्यान फारूख
सीनियर विंग, समूह ब
  • प्रथम : अफिया नाज
  • द्वितीय : भूमि कुमारी
  • तृतीय : मानवी रानी.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp