Search

 
 
 

जमशेदपुर : संदेशखाली की घटना के विरोध में हिंदू जागरण मंच ने प बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का पुतला फूंका

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हिंदू महिलाओं संग हुए यौन एवं हिंसक उत्पीड़न की घटना के विरोध में रविवार को हिंदू जागरण मंच ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया. मंच के जिलाध्यक्ष बलबीर मंडल के नेतृत्व में हिंदूवादी नेताओं ने जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर के निकट मंच की ओर से पुतला दहन किया. इस दौरान मंच के नेताओं ने पश्चिम बंगाल सरकार पर एक समुदाय विशेष सम्बन्धी तुष्टिकरण नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए इसकी आलोचना व विरोध जाहिर किया.

इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/resolution-passed-on-ram-temple-pm-said-i-am-not-asking-for-the-third-term-to-enjoy-power-i-have-come-out-with-resolve-of-a-developed-india/">भाजपा

का अधिवेशन : राम मंदिर पर प्रस्ताव पारित, पीएम ने कहा, तीसरा टर्म सत्ता भोग के लिए नहीं मांग रहा…विकसित भारत का संकल्प लेकर निकला हूं…

कार्यक्रम में मंच के जिलाध्यक्ष बलबीर मंडल ने कहा कि हिंदू महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रहस्यमयी चुप्पी उनकी तुष्टिकरण नीति को उजागर करती है. जिस तरीके से संदेशखाली का पार्षद शाहजहां शेख और उसके गुंर्गों ने वहां की महिलाओं पर अत्याचार किया है, वह अत्यंत निंदनीय और अक्षम्य है. इतना होने के बावजूद ममता बनर्जी की पुलिस अभी तक आरोपियियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. इससे यही साबित होता है कि ममता बनर्जी खुद हिंदू बहनों पर हो रहे अत्याचार में संलिप्त हैं. इस दौरान हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष बलबीर मंडल, सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह, भाजपा नेता शैलेंद्र राय, हलधर नारायण शाह, हरीकिशोर तिवारी, विजय तिवारी, संतोष सिंह, नितिन चंद्र त्रिवेदी, कुमार अभिषेक, गणेश दुबे, किरण चौहान, आशुतोष, सन्नी, पंकज तिवारी, श्रीराम, मनीष समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही