Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सेंट्रल ट्रांसपोर्ट कंपनी के खिलाफ हिंदू जनजागरण मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी

Jamshedpur (Sunil Pandey) : टाटा मोटर्स की कंट्रेटर्स कंपनी सेंट्रल ट्रांसपोर्ट के खिलाफ हिंदू जनजागरण मंच मुखर हो गया है. कंपनी प्रबंधन पर गैर मुस्लिम कर्मचारियों को हटाने एवं वेतन नहीं देने का आरोप है. बुधवार को मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए मंच के अध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि सेंट्रल ट्रांसपोर्ट कंपनी गैर मुस्लिम कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रहा है. धड़ल्ले से कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है. साथ ही उन्हें वेतन भी नहीं दिया जा रहा है. इस संबंध में वार्ता करने पर कंपनी प्रबंधन का रुख सकारात्मक नहीं है. इससे साबित होता है कि वहां तुष्टिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-skeleton-found-in-closed-toilet-near-kandra-giddibeda-toll-sensation-spread/">आदित्यपुर

: कांड्रा गिद्दीबेड़ा टोल के पास बंद शौचालय में मिला कंकाल, फैली सनसनी

टाटा मोटर्स में चलती हैं 150 बसें

अमित शर्मा ने बताया कि मोटर्स में सेंट्रल ट्रांसपोर्ट की 150 बसें चलती हैं. जिसमें करीब 300 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं. लेकिन हाल के दिनों में अधिकांश गैर मुस्लिम कर्मचारियों (ड्राईवर-खलासी) की छंटनी की जा रही है. वेतन मांगने पर वेतन नहीं दिया जा रहा है. साथ ही एक खास वर्ग के कर्मचारियों को वेतन देने की बात कही जा रही है. इस संबंध में हिंदू जनजागरण मंच ने एक ऑडियो भी वायरल किया है. (लगातार न्यूज वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है). अमित शर्मा ने बताया कि अगर जल्द सेंट्रल ट्रांसपोर्ट प्रबंधन अपने रवैये में बदलाव नहीं लाता है तथा हटाए गए कर्मचारियों का लंबित वेतन भुगतान नहीं करता है तो कंपनी के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा. प्रेस वार्ता में उपाध्यक्ष श्रवण कुमार, महामंत्री सुमित कुमार, कोषाध्यक्ष रूचित कुमार आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-marine-drive-garbage-dumping-site-will-be-made-into-a-grand-park-with-public-cooperation-banna-gupta/">जमशेदपुर

: मेरीन ड्राइव कचड़ा डंपिंग स्थल को जन सहयोग से भव्य पार्क बनाया जाएगा- बन्ना गुप्ता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही