Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : हिंदू मुस्लिम एकता मंच ने राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : हिंदू मुस्लिम एकता मंच ने शनिवार को मानगो गांधी मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक पदयात्रा निकाली. इस दौरान मंच के सदस्यों ने संजीव आचार्य के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर कदमा हिंसा मामले में जेल में बंद निर्दोष लोगों को रिहा करने के साथ ही घटना की निष्पक्ष जांच करने की मांग की. वहीं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के वायरल वीडियो के आधार पर मंत्री से इस्तीफे की मांग की गई. मौके पर संजीव आचार्य ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के वायरल वीडियो के 6 दिन बीतने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई. जमशेदपुर की जनता वीडियो की सच जानना चाहती है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-open-gym-set-up-by-sail-in-karampada-school-enthusiasm-among-children/">किरीबुरू

 : करमपदा स्कूल में सेल ने ओपेन जीम लगाया गया, बच्चों में उत्साह

बन्ना गुप्ता को मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए - संजीव 

उन्होंने कहा कि मंत्री पद पर बने रहकर बन्ना गुप्ता जांच को प्रभावित कर सकते हैं इसलिए जबतक जांच पूरी नहीं हो जाती है मंत्री पद से बन्ना गुप्ता को इस्तीफा दे देना चाहिए. संजीव ने कहा कि कदमा हिंसा मामले में कई निर्दोष लोगों को जेल भेज दिया गया है. उन्हें जल्द से जल्द रिहा करना चाहिए. जिला प्रशासन को पूरे घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही