Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: डिमना चौक के हरिओम की हिमाचल प्रदेश में तीर्थयात्रा के दौरान मौत

Jamshedpur : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में श्रीखंड महादेव यात्रा के दैरान मंगलवार को शहर के डिमना चौक के रहने वाले हरिओम (35) की यात्रा के दौरान ही मौत हो गयी. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिये अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था. इस बीच ही हरिओम ने दम तोड़ दिया. खबर की पुष्टि अन्नी के पुलिस उपाधीक्षक रवींद्र नेगी ने की है. उन्होंने बताया कि हरिओम की मौत के बाद शव को आधार शिविर पर लाया गया है. मौत के कारणों का अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं दी गयी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-of-raping-a-girl-who-went-to-the-fair-at-manushmudia-ashram-acquitted/">जमशेदपुर:

मेला घुमने गयी युवती से मानुषमुड़िया आश्रम में दुष्कर्म का आरोपी बरी

अमरनाथ यात्रा से भी कठिन है श्रीखंड महादेव यात्रा

वहां के पुलिस अधिकारियों का कहना है श्रीखंड महादेव यात्रा को अमरनाथ यात्रा से भी कठिन माना जाता है. यह यात्रा 11 जुलाई को कुल्लू जिले के निरमंड प्रखंड में समुद्र तल से 6,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित सिंघड़ आधार शिविर से शुरू हुई थी. कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण यात्रा 2 साल बाद आयोजित की गयी है. इस कारण से तीर्थ यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी है.

बेहद कठिन मानी जाती है यात्रा

श्रीखंड महादेव यात्रा धार्मिक यात्राओं में से सबसे कठिनतम यात्राओं में से एक है. यात्रा के दौरान पगडंडी, और चट्टान पर बने संकरे रास्ते से होकर चलना पड़ता है. पहले भी श्रीखंड महादेव का दर्शन करने के लिए जाने वाले कई श्रद्धालुओं की इस रास्ते पर मौत हो चुकी है. 11 से 24 जुलाई तक चलने वाली यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए 5 बेस कैंप हैं. जिनमें सिंहगाड़, थाचडू, कुंशा, भीमडवारी और पार्वती बाग शामिल हैं. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हर बेस कैंप में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट के अधीन मेडिकल, रेस्क्यू और पुलिस की टीमें तैनात हैं.  18 हजार फीट से ज्‍यादा की ऊंचाई पर श्रीखंड महादेव के दर्शन को जाना पड़ता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-the-policeman-who-sexually-assaulted-the-girl-was-acquitted-from-the-court/">जमशेदपुर:

युवती से यौन शोषण करने वाला पुलिसवाला कोर्ट से हुआ बरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही