Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : राजनगर में पेड़ से टकराया हाइवा, चालक की मौत

Jamshedpur (Rohit Kumar) : सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर थाना अंतर्गत भुरकुरी में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार हाइवा पेड़ से टकरा गया था. इस दुर्घटना में हाइवा चालक मधु सोय गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे इलाज के लिए एमजीएम में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान दोपहर में उसकी मौत हो गई. मधु बागबेड़ा के सोमाय झोपड़ी का रहने वाला था. शव को अस्पताल के शव गृह में रखा गया है. मृतक के परिजनों ने बताया कि मधु सोय हाइवा में सामान लोड करने रुंगटा माइंस की ओर जा रहा था तभी रास्ते में भुरकुरी के पास हाइवा पेड़ से जा टकराई. इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया था. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर होने पर उसे एमजीएम रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bike-rider-returning-from-temple-injured-in-road-accident/">जमशेदपुर

: मंदिर से पूजा कर लौट रहे बाइक सवार सड़क दुर्घटना में घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही