Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : ग्रेजुएट कॉलेज में मना होली मिलन समारोह, उड़े अबीर-गुलाल

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के साकची स्थित द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन के हिन्दी विभाग की ओर से शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि कॉलेज की प्राचार्य डॉ मुकुल खंडेलवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरुआत की. विभाग की छात्राओं ने स्वागत गान किया. अपने संबोधन में डॉ मुकुल खंडेलवाल ने कहा कि होली आपसी एकता, भाईचारा और सर्व स्वभाव को बढ़ावा देने वाला त्योहार है. समाज में फैल रहे आपसी विभेद और मनमुटाव को कम करने में होली सक्षम है. होली में रंग और गुलाल लगाने का मकसद जीवन को रंगीन बनाने से है. सभी का जीवन रंगीन हो, समाज में उदासी का वातावरण न रहे इस विचार को पुष्ट करने के लिए होली का महत्व है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-group-has-set-a-target-of-zero-carbon-emissions-by-2045-noel-tata/">जमशेदपुर

: टाटा ग्रुप ने 2045 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन का रखा है लक्ष्य : नोएल टाटा
समारोह में प्रतिमा सिन्हा, पीपी एक्का, राकेश पाण्डेय ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम के दूसरे चरण में श्रुति चौधरी, खुशी मंडल, सोनी कुमारी, हेमलता कुमारी, ऋचा कुमारी समेत अन्य छात्राओं ने होली के गीत तथा नृत्य प्रस्तुत किये. कार्यक्रम का संचालन श्रुति चौधरी और खुशी मंडल तथा धन्यवाद ज्ञापन सोनी कुमारी ने किया. इस अवसर पर डॉ अनुराधा वर्मा, फरजाना नईम, डॉ अनामिका कुमार, डॉ अनामिका कुमारी, डॉ सोनी सिन्हा, डॉ मीरा , डॉ पूर्वा दुबे, सुदिप्ता, डॉ कल्याणी झा, डॉ उषा सिंह, डॉ विश्वेश्वर यादव, डॉ फिरदौस जबीन, डॉ अंजुम आरा, खुशबू कुमारी, सोनी कुमारी, कोनीका भगत समेत हिन्दी विभाग की छात्राएं उपस्थित थीं. समारोह के समापन पर सभी ने एक दूसरे को गुलाल, अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी तथा मालपुआ का स्वाद लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही