Search

 
 
 

जमशेदपुर : चौरसिया परिवार गम्हरिया का होली मिलन समारोह आयोजित, वरिष्ठ सदस्य सम्मानित, गरभु बाबा मंदिर निर्माण पर चर्चा

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : चौरसिया परिवार गम्हरिया की ओर से रविवार को साई आंचल के कम्युनिटी हाल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता कैलाश चौरसिया ने की. इसमें मुख्य अतिथि जमशेदपुर चौरसिया परिवार के अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद उपस्थित थे. समारोह में जमशेदपुर चौरसिया परिवार एवं गम्हरिया चौरसिया परिवार समेत समस्त चौरसिया परिवार के लोग शामिल हुए. समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी केएन देव, कमलेश प्रसाद एवं सुभाष प्रसाद को सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : इंडी">https://lagatar.in/i-can-contest-elections-from-dhanbad-if-indi-alliance-supports-me-saryu-rai/">इंडी

गठबंधन समर्थन दे तो धनबाद से लड़ सकता हूं चुनाव- सरयू राय
तत्पश्चात् चौरसिया परिवार एवं जमशेदपुर चौरसिया परिवार के सहयोग से गरभु बाबा मंदिर निर्माण के लिए चर्चा करते हुए होली मिलन किया गया. समारोह में सहभोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने पारंपरिक भोजन का लुत्फ़ उठाया. मिलन समारोह में उपस्थित चौरसिया परिवार गम्हरिया के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौरसिया, महामंत्री मदन कुमार मोदी, कोषाध्यक्ष राम विलास प्रसाद, दिनेश प्रसाद, कुमोद प्रसाद, भवेश चौरसिया, महिला सदस्य साधना चौरसिया, सुषमा देवी समेत परिवार के अनेक लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-said-india-alliance-is-in-the-field-to-save-the-corrupt-big-corrupt-people-are-behind-the-bars-today/">पीएम

ने कहा, इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए मैदान में है… बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी आज सलाखों के पीछे हैं…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही