Search

जमशेदपुर : साकची शिव मंदिर में सोमवार को आयोजित होगी फूलों की होली

Jamshedpur (Dharmendra Mishra) : श्री श्री साकची शिव मंदिर एवं श्री श्याम परिवार द्वारा हर साल की तरह इस वर्ष भी मंदिर परिसर में बाबा श्याम के संग फूलों की होली खेली जायेगी, जो अपने आप में अद्भुत नजारा होगा. एक तरफ श्याम बाबा होंगे तो दूसरी तरफ उनके भक्त उनके भजनों पर थिरकते हुए फूलों की होली का आनंद लेंगे. साकची बाजार शिव मंदिर में सोमवार की रात्रि 9 बजे से फूलों की होली कार्यक्रम का शुभारंभ होगा. इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. स्थानीय भजन गायक महापीर अग्रवाल समेत कोलकाता के आमंत्रित कलाकारों द्वारा बाबा श्याम के भजनों के साथ होली का धमाल भी होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-holi-meeting-ceremony-of-bhumihar-mahila-samaj-concluded/">जमशेदपुर

: भूमिहार महिला समाज का होली मिलन समारोह संपन्न

कार्यक्रम की तैयारी पूरी

यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष बबलू अग्रवाल और मोहित शाह ने दी. उन्होंने बताया कि खाटू श्याम को फागुन का महीना अतिप्रिय है और वे सभी भक्तों को अपना पूरा आशीर्वाद देते हैं. रंगों का त्योहार होली में अगर प्यारे बाबा खाटू श्याम के संग होली खेलने का अवसर मिले तो उसे चुकना नहीं चाहिए. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुभाष शाह, सुरेश अग्रवाल, उमेश शाह, नरेश अग्रवाल, कमलेश चौधरी, गिरिधारी लाल खेमका, तुषार जिंदाल, अमित शाह, आशीष खन्ना, पवन खेमका, नरेश सिंघानिया आदि लगे हुए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp