Search

जमशेदपुर : कैंपस हुए होलियाना, उड़े अबीर गुलाल

Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय समेत सभी कॉलेजों और वीमेंस यूनिवर्सिटी में शनिवार को होली से पहले अंतिम कार्यदिवस था. आज के बाद विश्वविद्यालय और कॉलेजों में एक सप्ताह की होली की छुट्टी हो गयी. इसके साथ ही कैंपस में आज खूब अबीर-गुलाल उड़े. शिक्षकों से लेकर छात्र-छात्राओं तक को होली गीत पर थिरकते देखा गया. छात्र-छात्राओं ने तो खूब धमा-चौकड़ी मचायी और एक दूसरे को रंगों और गुलाल से सराबोर कर दिया. वीमेंस यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज, जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. उक्त कॉलेजों में प्राचार्य समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी तथा वीमेंस यूनिवर्सिटी में कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राओं ने समारोह उत्सापूर्वक हिस्सा लिया. इस दौरान तरह-तरह के पकवान और मिठाइयों का भी सबों ने स्वाद लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-student-union-elections-could-not-be-held-in-kolhan-university-this-year-also/">जमशेदपुर

: कोल्हान विश्वविद्यालय में इस साल भी नहीं हो सका छात्र संघ चुनाव
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/JWC-1.jpeg"

alt="" width="1600" height="738" />

जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज

छात्र आजसू की ओर से जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज मे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसका नेतृत्व शैलेश आनंद सिंह ने किया. इस अवसर पर सभी छात्र नेताओं ने शिक्षकों को पैरों पर अबीर देकर और माथे पर तिलक लगाकर स्वागत किया. इस अवसर पर आजसू छात्र संघ के कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी भाईचारा बढ़ता है. इस अवसर पर संघ के कोल्हान वरीय उपाध्यक्ष राजेश महतो, सचिव विकास रजक, जिलाध्यक्ष जगदीप सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष साहेब भगती, अभय कुमार, मैदुल् रहमान, राहुल गोराइ, राजू कुमार, विनीत कुमार, अनिमेष कुमार, आयुष कुमार, सन्नी महतो, अमृतांशु सिंह, सुब्रत घोष, राहुल कुमार, संदीप महतो, अंशुल कुमार, अनुज कुमार, अमन कुमार समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rash-driving-or-tripling-will-spend-the-night-in-lockup-ssp/">जमशेदपुर

: रैश ड्राइविंग या ट्रिपलिंग की तो हवालात में गुजरेगी रात – एसएसपी

जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज

जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के शिक्षा संकाय एवं शिक्षक संघ की ओर से होली मिलने समारोह का आयोजन किया गया. इस में मुख्य रूप से कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह उपस्थित थे. समारोह की विधिवत शुरुआत करने के पश्चात डॉ सिंह ने होली के महत्व पर प्रकाश डाला. तत्पश्चात सबों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी. साथ ही सहों ने मिठाइयों व पकवान का आनंद लिया. इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/on-the-complaint-of-ed-delhi-police-filed-a-case-against-birendra-ram/">ED

की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने बीरेंद्र राम के खिलाफ दर्ज किया केस
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/JCLC-1.jpeg"

alt="" width="600" height="278" />

जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज

जमशेदपुर को ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में सत्र 2019-22, 2020-23 एवं 2021-24 के विद्यार्थियों ने कॉलेज के प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया. जिसमें कॉलेज के प्राचार्य डॉ जितेंद्र कुमार, प्रोफेसर संजीव बिरूली, आनंद कुमार, गेस्ट टीचर डॉ कमल शुक्ला, डॉ अंजू एवं सभी सत्र के विद्यार्थी उपस्थित थे. प्राचार्य डॉ जितेंद्र कुमार ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. इस त्योहार में पुरानी बातों को भूल कर आपस में भाईचारा बनाए रखना चाहिए. कार्यक्रम में अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार रखे और सभी को होली की बधाई दी. विद्यार्थियों ने होली गीत एवं कविताएं प्रस्तुत किये. सभी शिक्षकों और विद्यार्थी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. मंच का संचालन विद्यार्थी अमर कुमार तिवारी ने किया. इस आयोजन में विद्यार्थियों की तरफ से अशोक कुमार, जयशंकर प्रसाद, प्रेम, विजय मुंडा, विवेक, जितेंद्र समेत अन्य का सराहनीय सहयोग रहा. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-kolhan-university-inter-college-athlete-meet-inaugurated/">घाटशिला

: कोल्हान विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज एथलीट मीट का हुआ शुभारंभ
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/GSCW-1.jpeg"

alt="" width="600" height="387" />

द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन

साकची स्थित द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन में शिक्षा संकाय की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित कॉलेज की प्राचार्या डॉ मुकुल खंडेलवाल ने समारोह की विधिवत शुरुआत की. उन्होंने छात्राओं को होली की महत्ता व संदेशों से अवगत कराया. छात्राओं ने होली गीत व नृत्य प्रस्तुत किये. इस अवसर पर विभाग के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-martyr-mps-sunil-mahato-and-prabhakar-mahato-remembered-on-death-anniversary/">घाटशिला

: पुण्यतिथि पर याद किए गए शहीद सांसद सुनील महतो व प्रभाकर महतो
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/JWU-2-1.jpeg"

alt="" width="600" height="371" />

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर प्रांगण में होली मिलन समारोह हुआ. कुलपति प्रो (डॉ) अंजिला गुप्ता कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं. समारोह की शुरुआत उनकी शुभकामनाओं के साथ हुई. उन्होंने सभी को स्वास्थ्य और सुरक्षा का ख्याल रखते हुए होली खेलने का संदेश दिया. कार्यक्रम के दौरान उन्हें और रजिस्ट्रार डॉ अविनाश कुमार सिंह को बीएड की छात्राओं द्वारा बनाई गई राधा कृष्ण की पेंटिंग भेंट की गई. इस अवसर पर स्पोर्ट्स एंड कल्चरल कमेटी के अध्यक्ष एवं संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सनातन दीप की देखरेख में रंगारंग कार्यक्रम भी हुए. संगीत विभाग की छात्राओं के साथ उनकी प्रस्तुति ने उत्सव के आनंद को दुगुना कर दिया. प्राध्यापिका सुधा सिंह दीप के निर्देशन में शिक्षा विभाग और स्नातक की छात्राओं का नृत्य और नुक्कड़ नाटक भी सराहनीय रहा. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-couple-killed-in-road-accident-gt-road-jammed-for-2-hours-in-protest/">हजारीबाग

: सड़क दुर्घटना में दंपती की मौत, विरोध में 2 घंटे जीटी रोड जाम
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/JWU-3.jpeg"

alt="" width="600" height="399" /> बायोटेक और मास कॉम की छात्राओं ने भी नृत्य की प्रस्तुति दी. होली गीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, काव्य पाठ आदि से सुसज्जित कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया. मंच संचालन हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डॉ नूपुर अन्विता मिंज के साथ शिक्षा विभाग की छात्राओं मेधा कुमारी, सुकन्या सिंह एवं अंजलि सिंह ने किया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ पुष्पा कुमारी ने किया. कार्यक्रम में कई पदाधिकारी, डीन, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक–प्राध्यापिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp