Search

 
 
 

जमशेदपुर : अपनी मांगो को लेकर 15 मई को सीएम आवास घेरेंगे गृह रक्षक

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक रविवार को बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क में हुई. इस बैठक में समान काम के बदले समान वेतन की मांग राज्य सरकार से करने को लेकर चर्चा की गई. बैठक में संगठन द्वारा 15 मई को सीएम आवास घेराव को लेकर रणनीति बनाई गई. मौके पर मौजूद संगठन के जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बावजूद समान काम के बदले समान वेतन नहीं मिल रहा है जिसे लेकर संगठन द्वारा सीएम आवास घेराव कर अपनी मांग रखी जाएगी. बैठक में जोगिंदर शर्मा, राकेश पांडे, बलम गिरि, संजय कुमार सिंह, रमेश प्रसाद, विनय कुमार सिंह, राकेश यादव, ओम प्रकाश सिंह, उत्तम मिश्रा, मनोज मिश्रा, श्रवण कुमार, बालेश्वर सिंह, रंजीत कामत, जितेंद्र कुमार, आशा रानी साडिंल, मानसी नायक सहित अन्य गृह रक्षक मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-guava-police-pasted-an-advertisement-at-the-house-of-notorious-naxalite-anmol-da/">नोवामुंडी

: कुख्यात नक्सली अनमोल दा के घर पर गुवा पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही