Search

 
 
 

Jamshedpur : डुमरिया में घर से बेघर विधवा को डालसा व पुलिस की मदद से पहुंचाया घर

 
  • दतक पुत्री पर लगाया जमीन का कागजात छिनने का आरोप
Jamshedpur (Sunil Pandey) : डुमरिया थानान्तर्गत खाड़िदा पंचायत के पथरासाई गांव के डांडकेघुटु टोला की रहने वाली विधवा महिला सावित्री भगत (65) को बृहस्पतिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलवी की मदद एवं पुलिस के सहयोग से उसके घर भिजवाया गया. महिला का आरोप है कि उसकी दतक पुत्री ने घर एवं जमीन का कागजात छिनकर घऱ से बेखर कर दिया है. महिला डुमरिया बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के समीप असहाय अवस्था में पड़ी हुई मिली. बृहस्पतिवार को प्राधिकार का मोबाइल वैन डुमरिया थाना क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान के लिए गया था. इसी दौरान महिला के असहाय स्थिति में पड़े होने की जानकारी मिली. जिसके बाद डालसा के पीएलवी द्वारा थाना में इसकी सूचना दी गई. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-mangal-started-the-closed-library-in-the-school/">Jamshedpur

: विधायक मंगल ने स्कूल में बंद पुस्तकालय को शुरू कराया
पुलिस ने महिला के घर का पता लगाया तथा पुलिस व डालसा की मदद से  विधवा महिला को उसके घर भिजवाया गया. महिला द्वारा जानकारी दी गई कि वह मांग करके आधा पेट खाकर अपना गुजर बसर कर रही है. मौके पर पीएलवी नागेंद्र कुमार, संजय कुमार तिवारी, निताई चंद्र गोराई, जोबारानी बास्के, लक्ष्मी मुर्मू, मालती बेसरा, डांगी मुर्मू समेत अन्य शामिल थे. इससे पहले डालसा की टीम ने थाना क्षेत्र में घुम घुमकर लोगों को विभिन्न कानूनों के बारे में व सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं व सरकार की महत्वाकांझी योजनाओं की जानकारी दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही