Search

 
 
 

जमशेदपुर : बड़ौदा घाट में डूब रहे युवक को जान जोखिम में डालकर बचाने वाले युवक हुए सम्मानित

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : दुर्गा पूजा में मुर्ति विसर्जन के दौरान बागबेडा बडौदा घाट स्थित खरकाई नदी में डूब रहे रेलवे लाल बिल्डिंग निवासी वरुण चक्रवर्ती को जान जोखिम में डालकर बचाने वाले नितिन गोस्वामी एवं गौरव दास को आज सम्मानित किया गया. दोनों अंग वस्त्र प्रदान कर उनकी बहादूरी की सराहना की गई. इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार भी किया. इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि अपनी जान की परवाह नहीं कर डूबते हुए व्यक्ति को मौत के मुंह से निकालना सचमुच एक सराहनीय कार्य है. इससे लोगों को सीख और सबक लेने की जरूरत है. ताकि आने वाले दिनों में लोग एक दूसरे को निस्वार्थ रूप से मदद कर सके. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-take-back-the-cases-of-lockdown-violation-before-deepawali-cm-dr-ajay/">जमशेदपुर

: दीपावली से पूर्व लॉकडाउन उल्लंघन के मामले वापस लें सीएम- डॉ.अजय

मौके पर ये लोग थे मौजूद

इस मौके पर मुखिया जमुना हासदा, गौरी टोप्पो, उप मुखिया पल्लवी शर्मा, राकेश चौबे, मुकेश सिंह, मैनू खान, पूर्व उप मुखिया कुमोद यादव,संदीप शर्मा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, कुमोद कुमार, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ss-academy-baliguma-gets-plus-two-recognition-from-cisce/">जमशेदपुर

: एसएस एकेडमी बालीगुमा को सीआईएससीई से मिली प्लस-टू की मान्यता
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही