Search

जमशेदपुर : साकची के बार में चल रहा था हुक्का बार, पुलिस ने की छापेमारी

Jamshedpur (Rohit Kumar) :  साकची थाना अंतर्गत बसंत सिनेमा के पास स्थित एक बीयर बार में पुलिस ने मंगलवार रात छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने मौके से तीन युवक और एक युवती को भी हिरासत में लिया है. सभी को पुलिस थाने ले गई जहां सभी के परिजनों को बुलाया गया है. हालांकि थाना प्रभारी ने छापेमारी से इंकार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त बार में हुक्का बार का संचालन हो रहा है. सूचना पाकर रात 9 बजे पुलिस ने बार में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुछ युवक और युवतियों को हुक्का पीते रंगे हाथ पकड़ा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp