Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : भाजपा महानगर अध्यक्ष की गुंडागर्दी, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम रुकवाया

Jamshedpur (Rohit Kumar) : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत भुईंयाडीह लिट्टी चौक के पास शुक्रवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की गुंडागर्दी देखने को मिली. गुंजन यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम बंद करवा दिया. इस दौरान गुंजन यादव ने मौके पर मौजूद टाटा स्टील यूआईएसएल के कर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई भी की. गुंजन यादव के सहयोगियों ने मौके पर पथराव तक किया. इससे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम बंद करना पड़ा. गुंजन यादव का कहना है कि उक्त स्थल पर वर्षों से दुर्गा पूजा होती आ रही है, रामनवमी के समय लोग अखाड़ा खेलते है और कई धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन यहां होता है. अब टाटा कंपनी इस स्थान में पार्किंग बनाना चाहती है. उन्हें पार्किंग से कोई आपत्ति नहीं है. कंपनी ने उक्त स्थल पर पूजा स्थल, बेदी और पेवर्स ब्लॉक लगाने का वादा किया था पर आज कंपनी अपना वादा पूरा नहीं कर रही है. अगर कंपनी अपना वादा पूरा नहीं करती है तो वो काम पूरा नहीं करने देंगे. इसे भी पढ़ें : CBSE">https://lagatar.in/cbse-10th-12th-result-2023-the-graph-of-cbse-10th-and-12th-results-dropped-girl-students-ahead-this-time-too/">CBSE

10th & 12th Result-2023 : सीबीएसई 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का ग्राफ गिरा, छात्राएं इस बार भी आगे

पार्किंग नहीं, वाटर ट्रिटमेंट का चल रहा है काम-विनोद यादव

मामले को लेकर भाजमो भुईंयाडीह मंडल अध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि गुंजन यादव को यह भी जानकारी नहीं है कि उक्त स्थल पर पार्किंग नहीं वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बन रहा है. जहां तक बात पूजा स्थल के लिए जगह छोड़ने की है तो वह कंपनी वाले छोड़ रहे है. शुक्रवार को कंपनी की ओर से जगह की नापी की जा रही थी जिसका काम गुंजन यादव ने रुकवा दिया. विधायक सरयू रराय के क्षेत्र में विकास नहीं होने दिया जा रहा है. ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि भविष्य में जात-पात की राजनिति की जा सके. वे लोग मुद्दे को भटकाना चाहते है. पार्किंग को लेकर विनोद यादव ने कहा कि कुछ लोग पार्किंग का अवैध धंधा चलाते है, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के बन जाने से अवैध वसूली बंद हो जाएगी और स्थानीय लोग जो वहां पार्किंग करते है वह भी बंद हो जाएगा. वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के बन जाने से इलाके के कई लोगों को सुविधा उपलब्ध होगी जो काम वर्षों से नहीं हुआ वो विधायक सरयू राय के कार्यकाल में हो रहा है जिसे विरोधी पार्टी नहीं होने देना चाह रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही