Search

 
 
 

जमशेदपुर : कोवाली में होटल संचालक गांजा के साथ गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : कोवाली थाना अंतर्गत बालीडीपा दांव स्थित एक होटल में गांजा की खरीद-बिक्री कर रहे सुकू महाकुड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सुकू के पास से कुल 1.64 किलो गांजा बरामद किया है. सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोवाली थाना अंतर्गत बालीडीपा गांव के एक होटल में गांजा की खरीद-बिक्री हो रही है. सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की और सुकू महाकुड़ को गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-made-students-aware-on-earth-day/">चांडिल

: पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों को किया जागरूक
सुकू के पास से पुलिस ने 1.64 किलो गांजा बरामद किया जिसकी बाजार में कीमत 50 हजार रुपये है. ग्रामीण एसपी ने बताया कि पूछताछ में गांजा के तस्कर के बारे में पता चला है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि आचार संहिता को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. अब तक ग्रामीण क्षेत्र से 40 लाख नकद और 10-12 लाख की शराब को जब्त किया गया है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-made-students-aware-on-earth-day/">चांडिल

: पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों को किया जागरूक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही