Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मकान में दीये से लगी आग, चौथी मंजिल का कमरा जलकर राख, लाखों का नुकसान

आग संतोष कुमार के मकान की चौथी मंजिल पर बने एक कमरे में लगी, जिससे घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया. हालांकि समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur  : जमशेदपुर  स्थित सोनारी थाना क्षेत्र के कुंजनगर स्थित अंबेडकर पथ (धोबी लाइन) में शनिवार रात आग लगने से हड़कंप मच गया.

 

आग संतोष कुमार के मकान की चौथी मंजिल पर बने एक कमरे में लगी, जिससे घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया. हालांकि समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई.

 

जानकारी के अनुसार रात करीब 10-10:30 बजे के बीच घर के मंदिर में पूजा के लिए दीया जलाया गया था. परिजनों का अनुमान है कि दीये की लौ से आसपास आग लगी, जो धीरे-धीरे पूरे कमरे में फैल गई.

 

शुरुआती जानकारी में यह भी सामने आया है कि आग सबसे पहले फ्रिज तक पहुंची और फिर तेजी से कमरे में रखे अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया.

 

कमरे से उठती आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाकर मोहल्ले के लोगों को सतर्क किया. स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और दमकल विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही टाटा स्टील फायर सर्विस की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.

 

दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया. तब तक कमरे में रखे टीवी, फर्नीचर, खिड़कियां और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो चुके थे. आग की तीव्रता को देखते हुए आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया था.

 

गनीमत रही कि घटना के समय घर में मौजूद सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर पूजा के दीये से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही