Search

 
 
 

जमशेदपुर : स्कूल चलाने के नाम पर भाड़े पर लिया घर, दो वर्षों से नहीं दे रहा किराया, डीसी से शिकायत

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : सुंदरनगर थानान्तर्गत परफेक्ट इलेक्ट्रीकल कंपनी के समीप रहने वाले अशोक कुमार अग्रवाल ने उपायुक्त को शिकायत पत्र सौंपकर किरायादार से घर खाली कराने की मांग की. सौंपे गए शिकायत पत्र में उन्होंने कहा कि बागबेड़ा निवासी जया भारती एवं प्रभात महाराज ने उनका घर स्कूल संचालन के लिए किराया पर लिया. आवासीय स्कूल होने के कारण वहां बच्चों को शिक्षा-दीक्षा की वजाय घरेलू काम-काज कराया जाता है. इसकी जानकारी होने के बाद उन्होंने प्रभात महाराज एवं जया भारती को मना किया. साथ ही मकान खाली करने के लिए कहा. अशोक अग्रवाल के अनुसार मकान खाली करने की बात कहने पर उन दोनों ने मकान का किराया नवम्बर 2019 से देना बंद कर दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-gangster-akhilesh-singh-was-in-jail-on-january-1-2013-but-havildar-gave-testimony-in-court-saw-him-running-in-baridih-on-the-same-day/">जमशेदपुर:

 गैंगस्टर अखिलेश सिंह एक जनवरी 2013 को जेल में था बंद, लेकिन हवलदार ने कोर्ट में दी गवाही- उसी दिन बारीडीह में उसे भागते देखा
घर खाली करने का एग्रीमेंट कर मुकरा अशोक अग्रवाल का कहना है कि जया भारती तथा प्रभात महाराज के द्वारा मकान खाली करने के लिए उनके साथ एग्रीमेंट किया गया है. एग्रीमेंट की अवधि 2021 में पूरी हो गई. लेकिन अभी तक उन दोनों के द्वारा मकान खाली नहीं किया गया. इस संबंध में पुछने पर दोनों के द्वारा धमकी दी जाती है. अशोक अग्रवाल ने इसकी शिकायत स्थानीय पंचायत के मुखिया एवं ग्राम प्रधान से की. दोनों के द्वारा जया भारती एवं प्रभात महाराज से इस संबंध में पुछताछ की गई. लेकिन उनके द्वारा कोई संतोषनजक जवाब नहीं दिया गया. इससे पहले दोनों को लिगल नोटिस एवं एसडीओ कोर्ट से भी नोटिस भिजवाया गया. लेकिन कई जवाब नहीं दिया. ग्राम प्रधान भोक्ता हांसदा ने बताया कि दोनों के प्रति स्थानीय लोगों में काफी नराजगी है. अगर प्रशासन की ओर से जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो, वहां विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rent-payers-association-honored-civil-surgeon/">जमशेदपुर

: रेंट पेयर्स एसोसिएशन ने सिविल सर्जन को किया सम्मानित
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही