Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड विधानसभा की आवास समिति ने गुरूवार को जमशेदपुर परिसदन में जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. समिति के सभापति जेजे गॉलस्टेन एवं सदस्य विधायक सुखराम उरांव ने स्वास्थ्य, शिक्षा, भवन निर्माण, नगर विकास, ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य, वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, राजस्व एवं भूमि सुधार, जल संसाधन, खनन, समेत अन्य सभी जिला स्तरीय विभागीय पदाधिकारियों से योजनाओं की जानकारी ली. समिति ने जिले में लंबित आवास योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-effect-of-news-dc-took-action-in-case-of-map-deviation-sealed-the-building/">जमशेदपुर
: खबर का असर : नक्शा विचलन मामले में डीसी ने की कार्रवाई, बिल्डिंग को किया सील
: 1.44 लाख रुपये के नौ सोलर प्लेट के साथ दो चोर गिरफ्तार [wpse_comments_template]
: खबर का असर : नक्शा विचलन मामले में डीसी ने की कार्रवाई, बिल्डिंग को किया सील
बिरसानगर में बन रहे पीएम आवास की तारीफ की
समिति के सभापति ने प्रेस प्रतिनिधियों के साथ बातचीत में कहा कि बिरसानगर क्षेत्र में जेएनएसी द्वारा क्रियान्वित की जा रही शहरी क्षेत्र के गरीबों के लिए आवास निर्माण की योजना काफी सराहनीय है. वहीं कुछ संवेदकों के कारण आवास निर्माण कार्य अधूरा रहने, कहीं निर्माण के बाद हैंडओवर नहीं किए जाने पर भी असंतोष जाहिर करते हुए लंबित आवास योजनाओं को जल्द पूरा करने तथा निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके भवनों को हैंडओवर का निर्देश दिया. बैठक में निदेशक डीआरडीए, निदेशक एनईपी, एडीसी, डीएमओ, डीईओ समेत जिला स्तरीय अन्य सभी पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-thieves-arrested-with-nine-solar-plates-worth-rs-1-44-lakh/">जमशेदपुर: 1.44 लाख रुपये के नौ सोलर प्लेट के साथ दो चोर गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Leave a Comment