Search

 
 
 

जमशेदपुर : 4226 पीएम आवास की बुकिंग के लिए बिरसानगर में 15 को लगेगा आवास मेला

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की ओर से बिरसानगर में बनाए जा रहे प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) घटक-3 में आवास की बुकिंग के लिए एक बार फिर आवास मेला का आयोजन किया जा रहा है. 15 जून को आवास मेला का आयोजन निर्माणाधीन आवास परिसर में आयोजित किया जाएगा. जहां जरुरतमंद व्यक्ति आवास योजना का लाभ के लिए फॉर्म प्राप्त सक सकेंगे. विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि किफायती आवास परियोजना के तहत बिरसानगर में जरूरतमंदों के लिए जी+8 तल्ला फ्लैट का निर्माण कराया जा रहा है. 32 ब्लॉक में कुल 9592 आवासों का निर्माण किया जाना है, जिसमें अबतक कुल 7372 आवास का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा चुका है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rajesh-shukla-expressed-grief-over-the-death-of-former-mla-putkar-hembram/">जमशेदपुर

: पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम के निधन पर राजेश शुक्ल ने जताया शोक

5366 आवास का हो चुका है आवंटन

बिरसानगर में बन रहे किफायती आवास की का आवंटन शुरु है. प्रथम चरण मे 3836, दूसरे चरण में कुल 834 लाभुकों तथा तीसरे चरण मे 696 लाभुकों का आवास आवंटन किया जा चुका है. बचे हुए 4226 आवास की बुकिंग के लिए आवास मेला आयोजित किया जा रहा है. वैसे आवेदक जो लोग 17 जून 2015 के पहले से जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र में रह रहे हैं. प्रमाणपत्र में वोटर आईडी कार्ड, बैंक खाता, आय प्रमाणपत्र (तीन लाख या उससे कम)  परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की प्रति, संबंधित बैंक में 5000 रूपये का भुगतान कर पंजीकरण करा सकते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jpsc-released-the-result-of-assistant-professor-7-candidates-selected/">जमशेदपुर

: जेपीएससी ने सहायक प्राध्यापक का रिजल्ट किया जारी, 7 अभ्यर्थी चयनित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही