Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 3 फरवरी को बड़ाजामदा तक ही चलेगी हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाजामदा और बड़बिल स्टेशन के बीच रेलवे की ओर से ब्लॉक लिये जाने के कारण हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन 3 फरवरी को बड़ाजामदा स्टेशन तक ही चलेगी. बड़ाजामदा स्टेशन से ही ट्रेन हावड़ा स्टेशन के लिये रवाना हो जायेगी. ट्रेन के बड़बिल स्टेशन तक नहीं चलने से वहां के रेल यात्रियों को परेशानी होगी. इसे भी पढ़ें:चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-kolhan-will-remember-and-salute-the-brave-martyrs-of-siringsia-valley-tomorrow-preparations-complete/">चाईबासा:

सिरिंगसिया घाटी के वीर शहीदों को कोल्‍हान करेगा कल स्‍मरण व नमन, तैयारी पूरी

रोड ओवरब्रिज का काम के लिए लिया गया ब्लॉक

रेलवे की ओर से बड़ाजामदा और बड़बिल स्टेशन के बीच रोड ओवरब्रिज का काम कराए जाने की योजना है. इसको लेकर ही रेलवे की ओर से ब्लॉक लिया गया है. 3 फरवरी को ब्लॉक के दौरान सभी कार्यों को पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए रेल मंडल के अधिकारियों ने संबंधित रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गये हैं. इसे भी पढ़ें: राहत">https://lagatar.in/relief-from-wednesday-the-service-of-opd-of-rims-will-be-operated-as-before/">राहत

: बुधवार से रिम्स की ओपीडी की सेवा पूर्व की तरह होगी संचालित
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही