Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: साकची बाजार के जलेबी लाइन में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

Jamshedpur: साकची बाजार स्थित जलेबी लाईन मे देर रात आग लग गयी. शनिवार की देर रात आग लगने की इस घटना में 10 दुकानें जलकर खाक हो गयी. जानकारी के अनुसार साकची बाजार के जलेबी लाइन स्थित हिंदुस्तान आर्ट की दुकान से आग लगनी शुरू हुई थी जिसने थोड़ी देर में भीषण रूप ले लिया और देखते-देखते कई दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया. [caption id="attachment_11023" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2020/12/AAGI-10.jpg"

alt="शॉर्ट सर्किट , टाटा मोटर्स की करीब 20 दमकलो , 10 दुकानें जलकर खाक , जलेबी लाईन , साकची बाजार, कॉस्मेटिक आइटम, मेडिकल दुकान, करोड़ों का नुकसान , झारखंड न्यूज, न्यूज झारखंड,LAGATAR.IN, लगातार " width="600" height="400" /> एक से दूसरी दुकान तक फैलती गयी आग ...[/caption] इसे भी पढ़ें - तो">https://lagatar.in/so-will-rahul-take-over-the-reins-of-congress/11016/">तो

क्या फिर राहुल संभालेंगे कांग्रेस की बागडोर ?

काफी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू

आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया. बताया जा रहा है कि दुकान में आग लगने के बाद बाजार के नाईट गार्ड ने तत्काल थाना, दुकानदार और फिर फायर ब्रिगेड को सूचना दी जिसके बाद सरकारी फायर ब्रिगेड, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स की करीब 20 दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू की जिसके बाद आग पर रविवार सुबह 5 बजे काबू पाया जा सका. इसे भी पढ़ें-अनाथ">https://lagatar.in/orphan-ananya-gets-parents-now-to-fly-to-america/10982/">अनाथ

अनन्या को मिले मां-बाप, अब भरेगी  अमेरिका के लिए उड़ान

आग लगने के कारण का नहीं चल पाया है पता

दुकान में आग कैसे लगी, अभी तक इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है. दुकानदारों का कहना है की शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से आग लगी है. रात करीब 1:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक आग पर काबू पाया गया. दुकानदारों का यह कहना है कि उनको नुकसान हुआ हैं, उनका कहना है कि उन्हें करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है. दुकानों में कॉस्मेटिक आइटम, मेडिकल दुकान और बैंड वाले के भी सामान जलकर राख हो गए. इसे भी पढ़ें-  नीलांबर-पीतांबर">https://lagatar.in/inauguration-of-virtual-classroom-at-nilambar-pitambar-university/11002/">नीलांबर-पीतांबर

विश्वविद्यालय में वर्चुअल क्लासरूम का उद्घाटन

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही